📖 - पहला इतिहास ग्रन्थ

अध्याय ➤ 01- 02- 03- 04- 05- 06- 07- 08- 09- 10- 11- 12- 13- 14- 15- 16- 17- 18- 19- 20- 21- 22- 23- 24- 25- 26- 27- 28- 29- मुख्य पृष्ठ

अध्याय 07

1) इस्साकार के पुत्रः तोला, पूआ, याशूब और शिम्रोन-चार।

2) तोला के पुत्रः उज़्ज़ी, रफ़ाया यरीएल, यहमय, यिबसाम और शमूएल, जो तोला के घरानों के मुखिया थे और अपनी-अपनी पीढ़ी के वीर योद्धा थे। दाऊद के समय इनकी संख्या बाईस हजार छः सौ थी।

3) उज़्ज़ी का पुत्रः यिज्ऱह्या। यिज्ऱह्या के पुत्रः मीकाएल, ओबद्या, योएल और यिश्शीया-पाँच। ये सब मुखिया थे।

4) अपनी वंशावली के अनुसार इनके सशस्त्र योद्धाओं की संख्या छत्तीस हजार थी, क्योंकि इनके बहुत-सी पत्नियाँ और बच्चे थे।

5) इस्साकार के सब कुलों में, जनगणना के अनुसार, इनके सम्बन्धियों में कुल मिला कर सतासी हज़ार योद्धा थे।

6) बेनयामीन के तीन पुत्रः बेला, बेकेर और यहीअएल।

7) बेला के पुत्रः एसबोन, उज़्ज़ी, उज़्ज़ीएल, यरीमोत और ईरी-पाँच। वे अपने-अपने घरानों के मुखिया और वीर योद्धा थे। वे जनगणना के अनुसार बाईस हज़ार चैंतीस थे।

8) बेकेर के पुत्रः ज़मीरा योआश, एलीएज़र, एल्योएनय, ओम्री, यरेमोत, अबीया, अनातोत और आलेमेत।

9) ये सब बेकेर के पुत्र थे। सब अपने-अपने घरानों के मुखिया थे। अपनी वंशावली के अनुसार इनके योद्धाओं की संख्या बीस हज़ार दो सौ थी।

10) यदीअएल का पुत्रः बिलहान। बिलहान के पुत्रः यऊश, बेनयामीन, एहूद, कनाना, जे़तान, तरशीश और अहीशाहर।

11) ये सब यहीअएल के पुत्र थे। ये अपने-अपने घरानों के मुखिया थे। अपनी वंशावली के अनुसार ये कुल मिला कर सत्रह हज़ार दो सौ सशस्त्र वीर योद्धा थे।

12) ईर के पुत्रः शुप्पीम और हुप्पीम। अहेर का पुत्रः हुशीम।

13) नफ़्ताली के पुत्रः यहसीएल, गूनी, येसेर और शल्लूम। ये बिल्हा के पुत्र थे।

14) मनस्से के वंशज। अस्रीएल, जो उसकी अरामी उपपत्नी से उत्पन्न हुआ था। इसी उपपत्नी से गिलआद का पिता माकीर भी उत्पन्न हुआ था।

15) माकीर ने हुप्पीम और शुप्पीम के वंशजों में से एक-एक पत्नी चुनी। उसकी बहन का नाम माका था। दूसरे पुत्र का नाम सलोफ़हाद था। सलोफ़हाद के केवल पुत्रियाँ थीं।

16) माकीर की पत्नी माका से एक पुत्र उत्पन्न हुआ। उसने उसका नाम पेरेश रखा। उसके भाई का नाम शेरेश था और उसके पुत्र ऊलाम और रेकेम थे।

17) ऊलाम का पुत्रः बदान। ये मनस्से के पौत्र और माकीर के पुत्र गिलआद के बेटे थे।

18) उसकी बहन मोलेकेत थी, जो ईशहोद, अबीएजे़र और महला की माँ थी।

19) शमीदा के पुत्रः अहयान, शेकेम, लिकही और अनीआम।

20) एफ्ऱईम का पुत्रः शूतेलह। शूतेलह का पुत्र बेरेद, बेरेद का पुत्र तहत, तहत का पुत्र एलआदा, एलआदा का पुत्र तहत,

21) तहत का पुत्र ज़ाबाद, ज़ाबाद का पुत्र शूतेलह, शूतेलह के पुत्र एज़ेर और एलआदा। गत के निवासियों ने एजे़र और एलआदा को मार डाला था, जब वे उनके पशुओं को चुराने गये थे।

22) उनका पिता एफ्ऱईम बहुत दिन तक इसपर शोक मनाता रहा और उसके भाई उस का सान्त्वना देने आये।

23) फिर एफ्ऱईम का अपनी पत्नी से संसर्ग हुआ। वह गर्भवती हुई और उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ। उसने उसका नाम बेरीया रखा; क्योंकि उसके घर पर विपत्ति पड़ी थी।

24) उसकी पुत्री का नाम शेएरा था। उसने निचला और ऊपरी बेत-होरोन एवं उज़्ज़ैन-शेएरा बनवाया।

25) उसका पुत्र रेफ़ह था। रेफ़ह का पुत्र रेशेफ़ था, रेशेफ़ का पुत्र तेलह, तेलह का पुत्र तहन,

26) तहन का पुत्र लादान था, लादान का पुत्र, अम्मीहूद, अम्मीहूद, का पुत्र एलीशामा,

27) एलीशामा का पुत्र नून और नून का पुत्र योशुआ था।

28) उसकी सम्पत्ति और निवासस्थान बेतेल और उसके गाँव थे; फिर पूर्व की ओर नारान तथा पश्चिम की ओर गेज़ेर और उसके गाँॅव, सिखेम और उसके गाँव तथा अय्या और उसके गाँव।

29) बेत-शान और उसके गाँव, तानाक और उसके गाँव, मिगद्दी और उसके गाँव तथा दोर और उसके गाँव मनस्सेवंशियों के हाथ में थे। इस्राएल के पुत्र यूसुफ़ के वंशज वहीं रहते थे।

30) आशेर के पुत्रः यिमना, यिश्वा, यिश्वी और बेरीआ।

31) उनकी बहन सेरह थी। बेरीआ के पुत्रः हेबेर और बिरजै़त का पिता मलकीएल।

32) हेबेर यफ़्लेट, शेमेर और होताम का पिता था। उनकी बहन शूआ थी।

33) यफ़्लेट के पुत्रः पासाक, बिमहाल और अश्वात। यही यफ़्लेट के पुत्र थे।

34) उसके भाई शेमेर के पुत्रः रोहगा, हुब्बा और अराम।

35) उसके भाई हेलेम के पुत्रः सोफ़ाह, यिमना, शेलेश और आमाल।

36) सोफ़ाह के पुत्रः सूअह, हरनेफ़ेर, शूआल, बेरी, यिम्रा,

37) बेसेर, होद, शम्मा, शिलशा, यित्रान और बएरा।

38) येतेर के पुत्रः यफुन्ने, पिस्सा और अरा।

39) उल्ला के पुत्रः आरह, हन्नीएल और रिस्या।

40) ये सब आशेर के वंशज थे, अपने-अपने घरानों के मुखिया, वीर योद्धा और प्रतिष्ठित नेता। इनके वंशजों की जनगणना के अनुसार इनके युद्ध-योग्य सैनिकों की संख्या छब्बीस हज़ार थी।



Copyright © www.jayesu.com