📖 - पहला इतिहास ग्रन्थ

अध्याय ➤ 01- 02- 03- 04- 05- 06- 07- 08- 09- 10- 11- 12- 13- 14- 15- 16- 17- 18- 19- 20- 21- 22- 23- 24- 25- 26- 27- 28- 29- मुख्य पृष्ठ

अध्याय 27

1) यह उन इस्राएलियों की सूची है, जो घरानों के मुखिया, सहस्रपति और शतपति थे, जो वर्ष में एक महीने तक, अपने-अपने पदाधिकारियों के साथ, अपने-अपने विभागों का संचालन करते हुए, राजा की सेवा करते थे। प्रत्येक विभाग में चैबीस हज़ार व्यक्ति थे।

2) पहले महीने के पहले विभाग का अध्यक्ष ज़ब्दीएल का पुत्र याषोबआम था। उसके विभाग में चैबीस हज़ार व्यक्ति थे।

3) वह पेरेस का वंशज था और पहले महीने में सब सेनाध्यक्षों का प्रधान था।

4) दूसरे महीने के विभाग का अध्यक्ष अहोही दोहय था। उसके विभाग में चैबीस हज़ार व्यक्ति थे। इस विभाग में शासक मिकलोत निरीक्षक था।

5) तीसरे महीने में तीसरे विभाग का अध्यक्ष याजक यहोयादा का पुत्र बनाया था। उसके विभाग में चैबीस हज़ार व्यक्ति थे।

6) यह वही बनाया है, जो तीस प्रमुख वीरों में एक था। वह उनका अध्यक्ष था। उसके विभाग में उसका पुत्र अम्मीज़ाबाद सम्मिलित था।

7) चैथे महीने का चैथा अध्यक्ष योआब का भाई असाएल था। उसके बाद उसका पुत्र ज़बघा अध्यक्ष हुआ। उसके विभाग में चैबीस हज़ार व्यक्ति थे।

8) पाँचवें महीने का पाँचवाँ अध्यक्ष यिज्ऱाई शमहूत था। उसके विभाग में चैबीस हज़ार व्यक्ति थे।

9) छठे महीने का छठा अध्यक्ष तकोआवासी इक्केष का पुत्र ईरा था। उसके विभाग में चैबीस हजार व्यक्ति थे।

10) सातवें महीने का सातवाँ अध्यक्ष एफ्रईम वालों का पलोनी हेलेस था। उसके विभाग में चैबीस हज़ार व्यक्ति थे।

11) आठवें महीने का आठवाँ अध्यक्ष ज़ेरहियों का हुषाती सिब्बकय था। उसके विभाग में चैबीस हज़ार व्यक्ति थे।

12) नौवें महीने का नौवाँ अध्यक्ष बेनयामीन-वंशी अनातोती अबीएजे़र था। उसके विभाग में चैबीस हज़ार व्यक्ति थे।

13) दसवें महीने का दसवाँ अध्यक्ष ज़ेरहवंशी नटोफ़ावासी महरय था। उसके विभाग में चैबीस हज़ार व्यक्ति थे।

14) ग्यारहवें महीने का ग्यारहवाँ अध्यक्ष एफ्ऱईमवंशी पिरआतोनवासी बनाया था। उसके विभाग में चैबीस हज़ार व्यक्ति थे।

15) बारहवें महीने का बारहवाँ अध्यक्ष ओतनीएलवंशी नटोफ़ाती हेलदय था। उसके विभाग में चैबीस हज़ार व्यक्ति थे।

16) इस्राएली वंशों में ज़िक्री का पुत्र एलीएज़र रूबेन का अध्यक्ष था; माका का पुत्र शफ़ट्या सिमओन का;

17) कमूएल का पुत्र हषब्या लेवी का; सीदोक हारून का;

18) एलीहू, जो दाऊद के भाइयों में एक था, यूदा का; मीकाएल का पुत्र ओम्री इस्साकार का;

19) ओबद्या का पुत्र यिषमाया ज़बुलोन का; अज्ऱीएल का पुत्र यरीमोत नफ़्ताली का;

20) अज़ज़्या का पुत्र होशेआ एफ्ऱईम का; पदाया का पुत्र योएल मनस्से के आधे वंश का;

21) ज़कर्या का पुत्र यिद्दो गिलआदवासी मनस्से के आधे वंश का; अबनेर का पुत्र यासीएल बेनयामीन का;

22) यहोराम का पुत्र अज़रएल दान का। इस्राएली वंशों के अध्यक्ष ये थे।

23) दाऊद ने उनकी गणना नहीं की, जो बीस वर्ष से कम के थे; क्योंकि प्रभु की प्रतिज्ञा थी कि वह इस्राएलियों को आकाश के तारों की तरह असंख्य बनायेगा।

24) सरूया के पुत्र योआब ने जनगणना प्रारम्भ की थी, परन्तु वह इसे पूरी नहीं कर पाया था - यह इसलिए कि इस्राएलियों को कोप का भागी बनना पड़ा था। इसके कारण राजा दाऊद के इतिहास-ग्रन्थ में उनकी संख्या का उल्लेख नहीं किया गया।

25) अदीएल का पुत्र असमावेत राजकीय कोषों का अधिकारी था। उज़्ज़ीया का पुत्र योनातान देहातों, नगरों, गाँवों और गढ़ों के भण्डारों का अधिकारी था।

26) कलूब का पुत्र एज्ऱी खेतों में काम करने वाले मज़दूरों का अधिकारी था।

27) रामावासी शिमई दाखबारियों का और शफ़ामवासी ज़ब्दी अंगूरी का संचय करने वालों का अधिकारी था।

28) गेदेरवासी बाल-हानान निचले प्रदेश में पाये जाने वाले जैतून और गूलर वृक्षों का अधिकारी था और योआश तेल भण्डारों का।

29) शरोनी शिट्रय शारोन के मैदान में चरने वाले ढोरों का और अदलय का पुत्र शाफ़ाट घाटियों के ढोरों का अधिकारी था।

30) इसमाएली ओबीस ऊँटों का और मेरोनोती येहदया गधियों का

31) और हगरी याज़ीज़ भेड़-बकरियों का अधिकारी था। ये सब राजा दाऊद की धन-सम्पत्ति के कर्मचारी थे।

32) दाऊद का चाचा योनातान, जो मन्त्री था, विवेकी और शास्त्र का विद्वान था। हकमानी का पुत्र यहीएल राजपुत्रों का शिक्षक था। अहीतोफ़ेल राजा का मन्त्री था।

33) अरकी हूषय राजा का मित्र था।

34) अहीतोफ़ेल के बाद बनाया का पुत्र यहोयादा और एबयातर मन्त्री थे। योआब राजकीय सेना का अध्यक्ष था।



Copyright © www.jayesu.com